माउथ अल्सर के लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 14:38

मुँह का अल्सर (mouth ulcers) आमतौर पर गोल या अंडाकार होते हैं जो सामान्य रूप से मुँह के अंदर इन जगहों पर होते हैं :

गाल
होंठ
जीभ

ये सफेद, लाल, पीले या भूरे रंग के और फूले हुए होते हैं।

एक समय में एक से अधिक मुंह का अल्सर (mouth ulcers) होना संभव है और वे फैल या बढ़ सकते हैं।

मुँह के अल्सर (mouth ulcers) को होंठ पर और मुँह के चारों ओर होने वाले मुँह के छाले (cold sores) समझकर भ्रमित नहीं होना चाहिए। मुँह के छाले (cold sores) हमेशा मुँह के चारों ओर गुदगुदी, खुजली ,या जलन से शुरू होते हैं।

माउथ अल्सर के लक्षण (Mouth Ulcer Symptoms in Hindi)

माउथ अल्सर की समस्या में आपको मुहं में दर्द, ब्लीडिंग और छाले होते हैं। इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। आमतौर पर माउथ अल्सर आपके होंठ, मसूढ़े, जीभ और भीतरी गाल में दिखाई देते हैं। ये छाले एक या एक से अधिक हो सकते हैं। माउथ अल्सर की समस्या में दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।

मुहं के भीतर छाले।
ब्लीडिंग।
मुहं में दर्द होना।
भोजन करने में दिक्कत।
हल्का बुखार।
मुहं में सूजन की समस्या।
दांत ब्रस करते समय दिक्कत।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info